अहमदाबाद में दूध की कीमतें बढ़ीं, जानिए नए रेट?

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में दूध की कीमतें एकबार फिर से बढ़ गई हैं। चुनाव के नतीजे आने से पहले लोगों पर महंगाई की एक बड़ी मार पड़ी हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद में अमूल गोल्ड मिल्क में 2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जबकि अमूल शक्ति और टी स्पेशल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। आज यानि की सोमवार से बढ़ी हुई नई कीमतें लागू हो जाएगी। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया हैं। 

बता दें की जीसीएमएमएफ ने 2 जून को आधिकारिक तौर पर नई कीमतों की घोषणा की है। दूध की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। क्यों की दूध एक ऐसी चीज हैं, जिसका इस्तेमाल हर घर में प्रतिदिन किया जाता हैं। 

अहमदाबाद में दूध की कीमतें बढ़ीं, जानिए नए रेट?

अमूल भैंस का दूध 500 मि.ली : 36 रुपया, अमूल भैंस का दूध 1 लीटर : 71 रुपया।

अमूल गोल्ड दूध 500 मि.ली : 33 रुपया, अमूल गोल्ड दूध 1 लीटर : 66 रुपया।

अमूल शक्ति दूध 500 मि.ली : 30 रुपया, अमूल चाय स्पेशल 500 मि.ली : 31 रुपया।

अमूल चाय स्पेशल 1 लीटर : 62 रुपया, अमूल गाय का दूध 500 मि.ली : 28 रुपया।

अमूल देसी A2 गाय का दूध 500 मि.ली : 33 रुपया, अमूल ताज़ा 500 मि.ली : 10 रुपया।

अमूल चाय मजा 500 मि.ली : 27 रुपया, अमूल चाय मजा 1 लीटर : 54 रुपया। 

अमूल स्लिम एंड ट्रिम 1 लीटर : 47 रुपया, अमूल स्लिम एंड ट्रिम 200 मि.ली : 10 रुपया, अमूल स्लिम एंड ट्रिम 500 मि.ली : 24 रुपया।

0 comments:

Post a Comment