खबर के अनुसार राज्य परियोजना निदेशक ने सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को जनपद स्तर पर सेवा प्रदाता के माध्यम से तकनीकी अनुदेशक की भर्ती को लेकर पत्र जारी किया हैं। जल्द ही जिले के 27 स्कूलों में तकनीकी अनुदेशक की बहाली होगी।
बता दें की एक स्कूल में संविदा के आधार पर एक तकनीकी अनुदेशक भाल होंगे। इन्हे करीब 15 हजार मानदेय दिया जायेगा। राज्य परियोजना निदेशक ने तकनीकी अनुदेशकों के लिए मानदेय की राशि 14981 रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया हैं।
दरअसल मुरादाबाद जिले के इन 27 विद्यालयों में बच्चों को तकनीकी कौशल का ज्ञान देने के लिए तकनीकी अनुदेशक भर्ती की जाएगी। ये तकनीकी अनुदेशक इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एन्वायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी एंड गार्डनिंग, होम एंड हेल्थ समेत विभिन्न तरह के कौशल बच्चों को सिखाएंगे।

0 comments:
Post a Comment