यूपी के इन 16 शक्तिपीठ स्थलों पर 'शक्ति महोत्सव'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार यूपी के 16 शक्तिपीठ स्थलों पर 'शक्ति महोत्सव' का आयोजन कराएगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार इस शक्ति महोत्सव के दौरान नौ देवियों पर आधारित झांकीमय प्रस्तुतियां होगी। साथ ही साथ यहां कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। 

यूपी के इन 16 शक्तिपीठ स्थलों पर 'शक्ति महोत्सव'.

उत्तर प्रदेश के मां पाटेश्वरी मंदिर देवीपाटन, 

शीतला माता मंदिर मैनपुरी, मां वैष्णो देवी मंदिर फिरोजाबाद, 

मां काली माता मंदिर झांसी, मां कात्यायनी शक्तिपीठ वृंदावन मथुरा, 

नैमिषारण्य प्रभा स्थली नैमिषधाम सीतापुर, गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर, 

अलोपी देवी शक्तिपीठ प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी शक्तिपीठ मंदिर विंध्याचल, 

शीतला चौकियाधाम जौनपुर, देवबंद मां त्रिपुर बाला सुंदरी शक्तिपीठ सहारनपुर, 

मां चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ, कालीबाड़ी मंदिर लखनऊ, रामगिरि शक्तिपीठ चित्रकूट,

कूड़ाधाम फतेहपुर, दुर्गा मंदिर वाराणसी, बड़ी देवकाली मंदिर अयोध्या, खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर बांदा, 

0 comments:

Post a Comment