बिहार में 2.43 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का घर

पटना: बिहार में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले सौ दिनों के अंदर बिहार में 2.43 लाख परिवारों को पक्का घर मिलेगा। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार के गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जायेगा। इसके तहत 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि तीन किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें 40 प्रतिशत राज्यांश है, यह 48 हजार रुपए है।

बता दें की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 1.10 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति दी हैं। इसके लिए 1.5 लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 420 करोड़ रुपए राशि अंतरित किए गए हैं। जल्द ही घर बनाने के लिए पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

दरअसल मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की अगले सौ दिनों में लगभग 2.43 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment