खबर के अनुसार इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवा उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए आप संबंधित विभाग की वेबसाइट या स्थानीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
बता दें की यूपी सरकार के इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का लोन चार सालों में चुकाने पर, 10 लाख रुपये का लोन मिलता है। हालांकि इस लोन पर ब्याज़ में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसको लेकर योगी सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
दरअसल उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत बिना गारंटी के 5 लाख रुपये का लोन लेने के लिए युवाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा होनी चाहिए। हालांकि इंटरमीडिएट पास आवेदकों को इसमें प्राथमिकता मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment