एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के छठीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का नाम J-XD है। चीन का लक्ष्य है कि 2028 तक इस विमान का प्रोटोटाइप तैयार हो जाए और 2030 के दशक के अंत तक इसका डिजाइन तैयार हो जाए। इसको लेकर प्लान तैयार कर लिया गया हैं।
बता दें की चेंगदू एयरोस्पेस कॉरपोरेशन के मुख्य डिजाइनर डॉ. वांग हाइफ़ेंग ने घोषणा किया था की चीन ने जनवरी 2019 में छठी पीढ़ी के विमान पर पूर्व-अनुसंधान शुरू कर दिया है, और भविष्यवाणी की थी कि यह कार्यक्रम 2035 तक पूरा हो जाएगा।
दरअसल चीन का लक्ष्य अपने वायु बल को आधुनिक बनाना और वैश्विक सैन्य प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल करना है। इस तरह के विमानों का विकास न केवल चीन के लिए, बल्कि वैश्विक सुरक्षा संतुलन में अमेरिका से प्रतिपर्धा के तौर पर भी देखा जा रहा हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment