खबर के अनुसार उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय आलू बीज की उपलब्धता को सुगम बनाए जाने के उद्देश्य से विभागीय दरों में कमी की गई है। इससे प्रदेश के किसानों को आलू की खेती करने में आसानी होगी।
बता दें की प्रदेश सरकार ने आलू के विभिन्न श्रेणियों की विक्रय दर पर 500 रुपये प्रति क्विंटल की छूट देने का निर्णय लिया है। प्रदेश के किसान इस छूट का लाभ लेकर आलू का बीज खरीद सकते हैं और फिर आलू की खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं।
दरअसल उत्तर प्रदेश में 6.96 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए लगभग 24-25 लाख टन आलू बीज की आवश्यकता होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आलू की बीज पर बंपर छूट की घोषणा की हैं।

0 comments:
Post a Comment