सीएम योगी के 7 कड़े निर्देश, सभी जिलों में लागू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने त्योहारों के इस सीजन में प्रदेश के सभी जिलों में शांति बनाए रखने और कड़ी सुरक्षा बनाए रखने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार सीएम ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ अफसरों को निर्देश दिए है कि उपद्रवियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए। साथ ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी 24 घंटे अलर्ट रहे हैं, ताकि प्रदेश के सभी जिलों में कानून व्यवस्था के साथ कोई खेलबाड़ न करें। 

सीएम योगी के 7 कड़े निर्देश, सभी जिलों में लागू। 

1 .सीएम योगी ने त्योहारों में सोशल मीडिया की निगरानी करने तथा भ्रामक सूचना का तुरंत खंडन करने के निर्देश दिए हैं।

2 .सीएम योगी ने नेपाल सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों में इंटेलिजेंस का बेहतर प्रयास करने के भी निर्देश जारी किये हैं।

3 .सीएम ने कहा है की प्रदेश के सभी जिलों में दिपावली और धनतेरस पर बाजारों में कड़ी सुरक्षा रहे ताकि राज्य में शांति बनी रहे।

4 .पटाखों की दुकानें और गोदाम आबादी से दूर रहें और पटाखा दुकानों के पास पर्याप्त संख्या में दमकल खड़े करें।

5 .सभी जिलों में खाद्य पदार्थों की जांच तेज करें, पर जांच के नाम पर लोगों को परेशान न किया जाए। 

6 .सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की पटाखों के अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

7 .सीएम योगी ने कहा है की पुलिस कर्मी पैदल गस्थ करें।

0 comments:

Post a Comment