खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में कृषि व पशुपालन क्षेत्र में नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए इस कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। यह कृषि मेला भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के द्वारा 15 से 18 नवंबर के बीच लखनऊ में आयोजन किया जायेगा।
बता दें की कृषि मेले में यूपी सहित आठ राज्यों के एक लाख से अधिक किसान भाग लेंगे। वहीं, पार्टनर कंट्री के रूप में नीदरलैंड्स को शामिल किया गया है। आप चाहें तो इस कृषि मेला-2024 में उपस्थित होकर कृषि से संबंधित कई तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
दरअसल शुक्रवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि भारत-2024 इवेंट संचालन समिति की बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई हैं। साथ ही इस मेला के सफल संचालन को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment