खबर के अनुसार एक हालिया सर्वेक्षण से पता चलता है कि GenAI को अपनाने के मामले में चीन तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में चीन संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रभुत्व को चुनौती दे रहा है और कई मामले में अमेरिका से आगे निकलता जा रहा हैं।
बता दें की चीन जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GenAI) की पेटेंट अर्जियां दर्ज कराने में सबसे आगे निकल चूका है। चीन के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने अपने रिसर्च से इस क्षेत्र में अमेरिका, कोरिया गणराज्य, जापान, जर्मनी जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया हैं।
चीन में AI डॉक्टर्स का तेजी से विकास: चीन में AI डॉक्टरों का विकास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर रहा है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहा है। यह AI डॉक्टर आम डॉक्टर के मुकाबले बेहतर इलाज प्रदान कर रहे हैं।
दरअसल चीनी सरकार ने AI और हेल्थकेयर में बड़े पैमाने पर निवेश किया है, जिससे अनुसंधान और विकास में तेजी आई है। AI का उपयोग रोगों की पहचान और निदान में किया जा रहा है। जैसे, त्वचा रोग, कैंसर, और अन्य जटिल बीमारियों की पहचान में AI सिस्टम आम डॉक्टर के मुकाबले बेहतर साबित हो रही हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment