यूपी में 16 से 23 अक्टूबर तक लगेगा रोजगार मेला

रामपुर: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के रामपुर में 16 से 23 अक्टूबर तक रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यह रोजगार मेला मिलख में 16 अक्टूबर, शाहबाद में 17 अक्टूबर, स्वार में 18 अक्टूबर, बिलासपुर में 19 अक्टूबर, चमरौआ में 22 अक्टूबर और सैदनगर में 23 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस मेले में उपस्थित होकर युवा नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

बता दें की जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेला में भाग लेने के लिए युवाओं को पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। युवा रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन के द्वारा अपना पंजीयन करा लें। 

दरअसल यह रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मेला में उपस्थित होने वाले युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर नौकरी प्रदान की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आप अपने दस्तावेजों के साथ मेला में उपस्थित हों।

0 comments:

Post a Comment