यूपी में इन किसानों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गाजियाबाद में हरनंदीपुरम योजना के तहत कुल 541 हेक्टेयर भूमि पर यह हाईटेक टाउनशिप बसाई जाएगी। इसके लिए किसानों को करोड़ो का मुआवजा दिया जायेगा। 

खबर के अनुसार किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए गाजियाबाद डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति किसानों से बातचीत कर उचित मुआवजा निर्धारित करेगी, इसको लेकर दिशा निदेश भी जारी कर दिया गया हैं।

बता दें की हरनंदीपुरम टाउनशिप न केवल गाजियाबाद बल्कि एनसीआर के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना के विकास के लिए  मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, भनैड़ा खुर्द, और नंगला फिरोज जैसे गांव इसमें शामिल होंगे। 

दरअसल हरनंदीपुरम योजना के तहत जमीन चिन्हित होने के बाद अब वहां किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। साथ ही  साथ बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीदने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि संबंधित गांवों के निवासी आपस में भूमि का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment