भारत के गुप्त हथियार 'काली' जिससे पाक चीन डरते है

न्यूज डेस्क: भारत के गुप्त हथियार 'काली' भारतीय सेना के लिए विकसित किया गया गुप्त हथियार है। यह एक मिसाइल रक्षा प्रणाली है, जो दुश्मनों के हमलों से रक्षा करती है। 'काली' का मुख्य उद्देश्य हवाई हमलों, जैसे कि बैलिस्टिक मिसाइलों और हवाई हमलावरों को नष्ट करना है।

खबर के अनुसार "काली" एक रैखिक इलेक्ट्रॉन त्वरक है। इसे किलो एम्पियर लीनियर इंजेक्टर (KALI) के नाम से भी जाना जाता है। काली को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने मिलकर विकसित किया है। 

बता दें की यह हथियार उच्च गति से दुश्मन के लक्ष्यों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम है। यह पाकिस्तान और चीन जैसे देशों के खिलाफ भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाता है। इसका उपयोग न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत की सामरिक स्थिति को भी मजबूत करता है। 

कई मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काली 5000 तकनीक का इस्तेमाल करके लेज़र जैसी अदृश्य बीम से दुश्मन के हथियारों को हवा में ही नष्ट किया जा सकता हैं। दरअसल काली परियोजना इतनी अहम है कि सरकार ने इसके बारे में संसद में जानकारी देने से इनकार कर दिया था।

0 comments:

Post a Comment