जमीन सर्वे से जुड़ी 5 बड़ी बाते।
1 .जमीन सर्वे से जुड़े फ़ॉर्म, भू राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
2 .जमीन सर्वे के लिए स्व घोषणा पत्र यानी प्रपत्र 2 में खेसरावार भरकर शिविर में जमा करना है या विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना हैं।
3 .जमीन सर्वे में पुश्तैनी जमीन के लिए वंशावली बनानी हैं। इसके लिए वंशावली फॉर्म में पूरी जानकारी भरकर शिविर में जमा करना है या विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना हैं।
4 .राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कहा है की वंशावली को किसी से सत्यापन कराने की जरूरत नहीं हैं। आप सादे पेज पर वंशावली बनाकर भी जमा कर सकते हैं।
5 .जमीन मालिक के सत्यापन के लिए आपको जमीन का कोई भी कागज जैसे की खतियान, केवाला, जमाबंदी, रसीद आदि सर्वे फॉर्म के साथ जमा करना हैं।

0 comments:
Post a Comment