यूपी में फ्री रसोई गैस सिलेंडर के लिए E-KYC जरूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऐलान किया हैं की दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी गैस कनेक्शन वाली महिलाओं को फ्री में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार यूपी के अलग-अलग जिलों में हजारों महिलाओं ने अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे में फ्री गैस सिलेंडर का लाभ लेने के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया हैं। 

बता दें की बिना केवाईसी के इस बार दिवाली पर उन्हें मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। साथ ही साथ सिलेंडर की रीफिल पर मिलने वाली 349.50 रुपये की सब्सिडी भी बंद हो सकती है। इसलिए महिलाएं अपने गैस कनेक्शन का जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें।

एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष जियाउल हसनैन गुड्डू व सचिव विनोद राना ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-केवाईसी एजेंसी पर की जा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी गैस कनेक्शन का आसानी से केवाईसी करा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment