बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

पटना: बिहार राज्य में सरकारी नौकरी पाने का सपना संजोए लाखों युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BSTC) ने कीट संग्रहकर्ता (Insect Collector) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप भी 12वीं पास हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो यह मौका आपके लिए है।

पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने 53 कीट संग्रहकर्ता के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2025 को शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2025 है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, और उम्मीदवारों को आवेदन के लिए बिहार के आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

आवेदन योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (साइंस स्ट्रीम) पास होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को कीटों और उनके संग्रहण से संबंधित बुनियादी ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की कीट संग्रहकर्ता भर्ती में चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो चरण होंगे: उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, और संबंधित विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

ऑनलाइन के द्वारा आवेदन

उम्मीदवार को बिहार के आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें। सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें। भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

0 comments:

Post a Comment