1. आधार कार्ड में नाम सही कैसे करें?
यदि किसानों के आधार कार्ड में नाम में कोई गलती है और वह खतौनी में सही है, तो सबसे पहले उन्हें आधार कार्ड में नाम का सत्यापन करना चाहिए। अगर आधार कार्ड में नाम में गलती हो, तो उसे सुधारने के लिए वे दो तरीके अपना सकते हैं: किसान अपने आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।अगर ऑनलाइन आवेदन करना कठिन हो, तो किसान अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2. खतौनी में नाम सुधार कैसे करें?
अगर खतौनी में नाम गलत है और आपके आधार में नाम सही है, तो किसान को अपने ग्राम पंचायत या तहसील कार्यालय से संपर्क करना होगा। यहां वे अपने नाम को सही करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नाम में सुधार के लिए किसान को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की जरूरत हो सकती है: जन्म प्रमाण पत्र या अन्य कानूनी दस्तावेज़ जो उनके सही नाम को प्रमाणित करते हों। राजस्व विभाग से संपर्क करने के बाद किसान को खतौनी में सुधार कराने का अवसर मिलेगा।
3. आधार और खतौनी दोनों को अपडेट
किसान को अपने आधार और खतौनी दोनों दस्तावेज़ों में नाम की समानता सुनिश्चित करनी चाहिए। जब दोनों दस्तावेज़ अपडेट हो जाएंगे और नाम एक जैसा होगा, तब किसान अपने किसान रजिस्ट्रेशन का आवेदन कर सकते हैं। इससे फार्म भरने में कोई परेशानी नहीं आएगी और पंजीकरण प्रक्रिया भी सटीक रूप से पूरी होगी।
4. कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद लें
अगर दस्तावेज़ों को तुरंत अपडेट करना संभव नहीं है, तो किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर मदद ले सकते हैं। CSC ऑपरेटर किसान रजिस्ट्री की प्रक्रिया में मार्गदर्शन कर सकते हैं और नाम के भिन्न होने के कारण को सही करने के लिए सुझाव दे सकते हैं। ये केंद्र दस्तावेज़ों के सुधार में भी मदद कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment