बिहार में B.Tech/B.E पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर भर्ती

पटना: बिहार में इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (Assistant Executive Engineer - AEE) के 24 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए B.Tech या B.E डिग्रीधारी अभ्यर्थी 19 मई 2025 से 10 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में इंजीनियरिंग सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सरकारी सेवा में सहायक अभियंता का पद न केवल वेतन बल्कि प्रतिष्ठा के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

BPSC AEE भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी

भर्ती संस्था: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

पद का नाम: सहायक अभियंता (AEE)

पदों की संख्या : कुल पद 24

योग्यता: B.Tech या B.E

आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 19 मई 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2025

आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग (General) के लिए आवेदन शुल्क ₹750/-, जबकि SC / ST / महिला / दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क ₹200/- निर्धारित किया गया हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु: 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा तिथि और पाठ्यक्रम की जानकारी BPSC की वेबसाइट पर जल्द प्रकाशित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। "Apply Online" सेक्शन में सहायक अभियंता (AEE) भर्ती लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण करें और लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट कर लें और उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

0 comments:

Post a Comment