F-35 क्या है और क्यों है खास?
F-35 एक मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर जेट है जिसे Lockheed Martin ने विकसित किया है। यह तीन वेरिएंट्स में आता है — F-35A (कॉन्वेंशनल टेकऑफ), F-35B (शॉर्ट टेकऑफ और वर्टिकल लैंडिंग) और F-35C (एयरक्राफ्ट कैरियर ऑपरेशंस के लिए)।
एशिया के वो देश जिनके पास हैं F-35 फाइटर जेट
1. जापान
जापान एशिया का वह प्रमुख देश है जिसके पास सबसे बड़ी संख्या में F-35 जेट्स हैं। वह F-35A और F-35B दोनों वर्जन खरीद रहा है। जापान ने अपने सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 100 से ज्यादा F-35 जेट्स के ऑर्डर दिए हैं। कुछ जेट्स वो खुद असेंबल भी कर रहा है।
2. दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया के पास भी अमेरिका का F-35A वर्जन हैं, जिन्हें वह उत्तर कोरिया के खतरे के खिलाफ अपनी प्रमुख हवाई ताकत के रूप में देखता है। उसने अब तक 40 से अधिक जेट्स प्राप्त कर लिए हैं और और भी खरीदने की योजना है।
3. सिंगापुर
सिंगापुर ने कम संख्या में F-35B जेट्स का ऑर्डर दिया है। 2020 में, सिंगापुर ने चार F-35B विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसके बाद 2023 में आठ और F-35B विमान जोड़े गए थे. साथ ही, सिंगापुर 8 और F-35A विमान भी खरीदेगा, जिससे उसके पास कुल 20 F-35 विमान होंगे।
4. इज़राइल
हालांकि इज़राइल को अक्सर मध्य पूर्व के संदर्भ में देखा जाता है, लेकिन यह एशिया महाद्वीप का हिस्सा है। इज़राइल के पास F-35I "Adir" नामक एक कस्टम वर्जन है। यह देश इन्हें पहले ही युद्ध में इस फाइटर जेट का प्रयोग कर चुका है।
0 comments:
Post a Comment