AFCAT भर्ती 2025: इंडियन एयर फोर्स में 284 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2025 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में कुल 284 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 2 जून 2025 से 1 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के मुख्य बिंदु:

पदों की संख्या : कुल 284 पद।

ब्रांच: फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल)

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जुलाई 2025

आधिकारिक वेबसाइट: afcat.cdac.in

पात्रता मानदंड:

फ्लाइंग ब्रांच के लिए: 12वीं कक्षा में फिजिक्स और मैथ्स अनिवार्य विषय के रूप में होने चाहिए, साथ ही न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/BTech डिग्री में कम से कम 60% अंक होना चाहिए। आयु सीमा: 20 से 24 वर्ष (1 जुलाई 2026 तक)।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए: 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य। इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन के साथ कम से कम 60% अंक आवश्यक। आयु सीमा: 20 से 26 वर्ष।

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) के लिए: न्यूनतम ग्रेजुएशन में 60% अंकों की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। और दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन के द्वारा पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment