बिहार में 1250 पदों पर भर्ती: स्नातक पास को मौका!

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्नातक पास अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 रखी गई है। परीक्षा की संभावित तिथि 30 अगस्त 2025 है।

किस पदों पर होगी भर्ती?

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी: 502 पद

प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी: 459 पद

वरीय उप समाहर्ता: 100 पद

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी: 79 पद

राजस्व पदाधिकारी: 45 पद

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी: 22 पद

प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी: 13 पद

ईख पदाधिकारी: 17 पद

श्रम अधीक्षक: 10 पद

अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक: 3 पद

योग्यता और वेतनमान

इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को स्नातक पास होना अनिवार्य है। साथ ही, नियुक्ति पर Level 7 से Level 9 तक वेतनमान मिलेगा।

डीएसपी और एसडीएम पदों पर नहीं निकली भर्ती

इस बार की 71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) और एसडीएम (Sub-Divisional Magistrate) पदों पर कोई भर्ती नहीं निकाली गई है। यह स्पष्ट करते हुए बीपीएससी ने कहा है कि कुल 1250 पदों की संख्या में यदि अंतिम तिथि तक अन्य पदों की जानकारी प्राप्त होती है तो उन्हें भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: 2 जून 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025

आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in

0 comments:

Post a Comment