दुनिया में 3 देशों के पास हैं स्टील्थ परमाणु बॉम्बर!

न्यूज डेस्क: दुनिया की रक्षा तकनीक में स्टील्थ बॉम्बर (Stealth Bomber) सबसे आधुनिक और खतरनाक हथियारों में से एक माने जाते हैं। ये ऐसे बमवर्षक विमान होते हैं जो रडार की पकड़ में आए बिना दुश्मन के इलाके में प्रवेश कर सकते हैं और परमाणु या पारंपरिक हथियारों से हमला कर सकते हैं। वर्तमान में केवल तीन देशों – अमेरिका, रूस और चीन – के पास ऐसे स्टील्थ बॉम्बर हैं जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। ये विमान ना केवल तकनीकी रूप से उन्नत हैं, बल्कि वैश्विक रणनीतिक संतुलन में भी इनकी अहम भूमिका है।

1 .अमेरिका

B-2 Spirit: यह अमेरिका का प्रमुख स्टील्थ बॉम्बर है, जिसे 1989 में सेवा में लाया गया। इसकी रेंज लगभग 11,000 किमी है और यह परमाणु हमले करने में सक्षम है।

B-21 Raider: यह नया स्टील्थ बॉम्बर है, जिसे B-2 की जगह लेने के लिए विकसित किया जा रहा है। इसकी पहली उड़ान 2024 में हुई थी।

2 .रूस

Tu-160: यह रूस का सबसे तेज़ और भारी स्टील्थ बॉम्बर है, जो 1980 के दशक में विकसित हुआ था। इसकी रेंज लगभग 12,300 किमी है।

PAK DA: यह एक नई स्टील्थ बॉम्बर है, जिसे 2027 तक सेवा में लाने की योजना है। इसकी रेंज 12,000 किमी और अधिकतम उड़ान समय 30 घंटे है।

3 .चीन

H-6K: यह एक उन्नत स्टील्थ बॉम्बर है, जो रूस के Tu-16 का विकसित रूप है। यह लंबी दूरी तक क्रूज मिसाइलों से लैस है।

H-20: यह चीन का नया स्टील्थ बॉम्बर है, जिसे विकसित किया जा रहा है। एच-20 को एक सबसोनिक स्टील्थ बॉम्बर के रूप में डिजाइन किया गया है, जो कि चीन के वर्तमान सबसे उन्नत बमवर्षक, एच-6के से पांच गुना अधिक प्रभावी है।

0 comments:

Post a Comment