ये 7 देश बना रहे हैं 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स?
1 .अमेरिका
F-22 Raptor और F-35 Lightning II: दुनिया के पहले और सबसे आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट्स।
अमेरिका अगली पीढ़ी यानी 6th जेनरेशन NGAD प्रोजेक्ट पर भी कार्य कर रहा है।
2 .रूस
Su-57 Felon और आगामी Su-75 Checkmate: रूस के उन्नत स्टील्थ फाइटर, जिनमें सुपरसोनिक क्रूज़ और मल्टीरोल क्षमताएं हैं।
3 .चीन
J-20 Mighty Dragon और FC-31: चीन के दो 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, जिनका उपयोग PLA एयरफोर्स और नौसेना कर रही है।
4 .भारत
AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft): भारत का पहला स्वदेशी 5th जेनरेशन प्रोजेक्ट। डेवलपमेंट DRDO और HAL द्वारा। 2028 तक उड़ान की संभावना, 2035 तक ऑपरेशनल सेवा में।
5 .जापान
Mitsubishi F-X (या F-3): 2030 के बाद संचालन में आने की संभावना। यह प्रोजेक्ट ब्रिटेन के साथ संयुक्त रूप से GCAP (Global Combat Air Programme) के तहत चल रहा है
6 .दक्षिण कोरिया
KF-21 Boramae: कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ द्वारा विकसित। अभी 4.5 जेनरेशन मानी जा रही है, लेकिन भविष्य में इसे 5th जेनरेशन में अपग्रेड किया जाएगा।
7 .तुर्किये
TF-X Kaan: हाल ही में पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित, 5th जेनरेशन के सभी प्रमुख फीचर्स शामिल होंगे। 2030 के बाद तुर्की एयरफोर्स में शामिल होने की संभावना
8 .फ्रांस
फ्रांस भी अपने राफेल फाइटर जेट को 5th जेनरेशन में अपग्रेड करने पर काम कर रहा हैं। जिसका नाम F-5 रखा गया हैं।
0 comments:
Post a Comment