यूपी के 57,695 पंचायतों में होगा प्रधान का चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ये चुनाव न केवल ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के चयन का माध्यम हैं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माने जा रहे हैं। इस बार चुनाव से पहले एक अहम बदलाव सामने आया है – प्रदेश में ग्राम पंचायतों की संख्या में कमी आई है। पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना से चुनावी तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है।

पंचायत चुनाव 2026: कब और कैसे?

यूपी में अगले साल अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव संभावित हैं। प्रदेश की 57,695 पंचायती इकाइयों में मतदान कराया जाएगा, जिनमें शामिल होंगे: 57,695 ग्राम प्रधान, 826 ब्लॉक प्रमुख, 75 जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे। 2021 के चुनावों की तुलना में इस बार 504 ग्राम पंचायतें घट गई हैं, क्योंकि पिछली बार 58,199 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए थे। यानि की इस बार 57,695 पंचायतो में प्रधान के चुनाव होंगे

क्यों घटी ग्राम पंचायतों की संख्या?

ग्राम पंचायतों की संख्या में कमी के पीछे राज्य में तेजी से बढ़ता शहरीकरण मुख्य कारण है। कई ग्रामीण क्षेत्र अब शहरी निकायों का हिस्सा बन चुके हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की सीमा में विस्तार होने के कारण कई गांव शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए हैं, जिससे उन्हें ग्राम पंचायत की सूची से हटाना पड़ा।

किन जिलों में सबसे ज्यादा प्रभाव?

राज्य के 36 जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा कमी देवरिया जिले में देखी गई, जहां 64 ग्राम पंचायतें घट गईं। अन्य प्रमुख प्रभावित जिले इस प्रकार हैं:

आजमगढ़: 47 पंचायतें कम

प्रतापगढ़: 45 पंचायतें कम

अमरोहा व गोरखपुर: 21-21 पंचायतें कम

गाजियाबाद: 19 पंचायतें कम

फतेहपुर: 18 पंचायतें कम

अलीगढ़: 16 पंचायतें कम

फर्रुखाबाद: 14 पंचायतें कम 

0 comments:

Post a Comment