पुरुष रोज खाएं ये 6 चीजें: वीर्य को बनाएं बलवान और स्वस्थ!

हेल्थ डेस्क। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली का सबसे बड़ा असर पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। खानपान की अनियमितता, नींद की कमी, और बढ़ता प्रदूषण पुरुषों के वीर्य (स्पर्म) की गुणवत्ता और मात्रा दोनों को प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आहार में कुछ खास चीजों को नियमित रूप से शामिल किया जाए तो वीर्य को बलवान, गाढ़ा और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

1. अश्वगंधा — तनाव घटाए, वीर्य बढ़ाए

आयुर्वेद में अश्वगंधा को पुरुष शक्ति का स्तंभ माना गया है। यह शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा देता है और तनाव को कम कर वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करता है। रोज सुबह गुनगुने दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर लेना लाभकारी होता है।

2. अखरोट — ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड स्पर्म काउंट और स्पर्म की गतिशीलता (motility) को बढ़ाता है। एक रिसर्च के अनुसार, रोज 75 ग्राम अखरोट खाने से स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। इसलिए पुरुष इसका सेवन जरूर करें।

3. दूध और शुद्ध घी — भारतीय पोषण का आधार

दूध और देशी घी में भरपूर वसा, प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को पोषण देने के साथ वीर्य को पुष्ट बनाते हैं। रात में एक गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर पीना विशेष लाभकारी माना गया है। इससे शरीर में भी ताकत आती हैं।

4. शिलाजीत — पुरुषों के लिए प्राकृतिक शक्ति स्रोत

शिलाजीत एक प्राचीन हर्बल खनिज है जो पुरुषों में ताकत, स्टैमिना और फर्टिलिटी को बढ़ाता है। यह वीर्य की गाढ़ापन और मात्रा दोनों को बेहतर बनाता है। परंतु इसे किसी वैद्य या विशेषज्ञ की सलाह से ही लेना चाहिए।

5. पंपकिन सीड्स (कद्दू के बीज) — जिंक का बेहतरीन स्रोत

स्पर्म उत्पादन में जिंक एक अहम भूमिका निभाता है। कद्दू के बीज में प्रचुर मात्रा में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्पर्म की संरचना और संख्या को सुधारने में मदद करते हैं।

6. संतरा, अमरूद और आंवला — विटामिन C का भरपूर स्रोत

विटामिन C स्पर्म को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। संतरा, आंवला और अमरूद जैसे फल इस विटामिन के बेहतरीन स्रोत हैं। इनका नियमित सेवन स्पर्म क्वालिटी में सुधार करता है और डीएनए डैमेज को भी रोकता है।

0 comments:

Post a Comment