1. गिलोय
गिलोय को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। रोज़ सुबह गिलोय का रस या इसकी टैबलेट लेने से लिवर और खून की सफाई होती है।
2. धनिया
एक चम्मच सूखा धनिया रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। यह किडनी को डिटॉक्स करता है और पेशाब के ज़रिए शरीर से गंदगी बाहर निकालता है।
3. चुकंदर
चुकंदर खून को साफ करने वाला सबसे असरदार खाद्य है। इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो खून को साफ कर लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। इसे सलाद, जूस या उबालकर खाया जा सकता है।
4. आंवला
विटामिन C से भरपूर आंवला लिवर और खून दोनों की सफाई करता है। यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और कोशिकाओं को रिपेयर करता है। रोज़ एक आंवला खाना या इसका जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है।
0 comments:
Post a Comment