सीएम नीतीश का तोहफा: बिहारियों के लिए 10 बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में शिक्षा, पर्यटन, बुनियादी ढांचे और युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। 19 अगस्त 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें से 10 फैसले आम जनता के जीवन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने वाले हैं। आइए जानते हैं इन 10 बड़ी खुशखबरियों के बारे में विस्तार से।

1. शिक्षकों के लिए प्रोत्साहन राशि दोगुनी

राजकीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की गई है। पहले जहां उन्हें 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती थी, वहीं अब यह राशि बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है। यह कदम शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

2. वैशाली और राजगीर में फाइव स्टार होटल

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने नालंदा जिले के राजगीर में दो और वैशाली में एक नए फाइव स्टार होटल खोलने का निर्णय लिया है। इनका निर्माण पीपीपी (जन-निजी भागीदारी) मॉडल के तहत किया जाएगा। यह फैसले पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

3. प्रतियोगी परीक्षाओं में शुल्क माफी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत है। अब BPSC, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद जैसी परीक्षाओं के लिए: प्रारंभिक परीक्षा शुल्क: केवल 100 रुपये, मुख्य परीक्षा शुल्क: पूरी तरह माफ

4. बांका में पुलिस मुख्यालय

बांका जिले के मौथाबाड़ी में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस वाहिनी का नया मुख्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए गृह विभाग को मुफ्त जमीन देने की मंजूरी दे दी गई है। इससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

5. मधेपुरा में ग्रीड सब स्टेशन

मधेपुरा जिले के चौसा में 132/33 केवी ग्रीड सब स्टेशन के निर्माण के लिए बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी को जमीन हस्तांतरण की मंजूरी मिल गई है। यह ऊर्जा आपूर्ति को और बेहतर बनाएगा।

6. एनएच-30 पर सड़क विस्तार

सालेपुर, नरसंडा, तेलमर, करौटा के 19.43 किलोमीटर सेक्शन को 2 लेन से 4 लेन किया जाएगा। इसके लिए 539 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। यह सड़क जाम की समस्या को दूर करेगा और आवागमन सुगम बनाएगा।

7. राजगीर में स्टेडियम तक हाइवे

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचने के लिए 4 लेन हाइवे और आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण होगा। इसके लिए 364 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे पर्यटन और खेल दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

8. कृषि बाजारों के लिए विशेष पैकेज

बिहार के 20 कृषि बाजारों के आधुनिकीकरण के लिए 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यह रकम वन टाइम ग्रांट के रूप में दी जाएगी, जिससे किसानों को बेहतर बाजार सुविधाएं मिल सकेंगी।

9. प्रतियोगी छात्रों को आर्थिक राहत

परीक्षा शुल्क में कमी के साथ-साथ अब छात्रों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान कई तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण और दूरदराज के छात्रों को भी बराबरी का अवसर मिलेगा।

10. कैबिनेट की 16 अहम मंजूरियों में आम जनता पर सीधा असर

इन सभी फैसलों के अलावा कैबिनेट ने कई अन्य विकासपरक प्रस्तावों पर भी सहमति जताई है, जिनका मकसद राज्य की समग्र प्रगति सुनिश्चित करना है।

0 comments:

Post a Comment