सुबह पिएं जीरा पानी: टल जाएगा 10 बीमारियों का खतरा

हेल्थ डेस्क। जीरा, जो भारतीय रसोई में एक अनिवार्य मसाला है, सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर सुबह के समय गर्म जीरा पानी पीने की आदत से कई बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों ने इसे स्वास्थ्य के लिए वरदान माना है।

जीरा पानी में छुपे हैं ये फायदे:

1 .पाचन तंत्र को मजबूत बनाए: जीरा पानी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इससे कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

2 .वज़न घटाने में सहायक: सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वज़न नियंत्रित रहता है।

3 .डायबिटीज़ का खतरा कम: जीरा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है, जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

4 .कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण: यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और दिल की बीमारियों का खतरा घटाता है।

5 .डिटॉक्सिफिकेशन: जीरा पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

6 .इम्यूनिटी बढ़ाए: बता दें की जीरा में मौजूद विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

7 .हड्डियों को मजबूत बनाए: जीरा में कैल्शियम की मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखती है।

8 .तनाव कम करता है: इसमें पाए जाने वाले तत्व मानसिक तनाव और चिंता को कम करते हैं।

9 .सर्दी-खांसी में आराम: जीरा पानी गले की खराश और खांसी में राहत देता है।

10 .गैस और सूजन से निजात: जीरा गैस और पेट की सूजन को कम करता है।

जीरा पानी बनाने की विधि:

एक कप पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबालें। इसे ठंडा होने दें और फिर सुबह खाली पेट पीएं। स्वादानुसार इसमें नींबू और शहद भी मिलाया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment