यूपी ने अब तक कितने उपराष्ट्रपति दिए? जानकर चौंक जाएंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने भारत को उपराष्ट्रपति के पद पर कई महत्वपूर्ण नेता दिए हैं, जिनमें चार प्रमुख नाम शामिल हैं। यह संख्या राज्य की राजनीतिक महत्वता को दर्शाती है, क्योंकि यूपी को देश की राजनीति में प्रधानमंत्री और अन्य उच्च पदों के लिए एक निर्णायक क्षेत्र माना जाता है।

यूपी से निकले उपराष्ट्रपतियों पर एक नजर:

1. डॉ. जाकिर हुसैन:

डॉ. जाकिर हुसैन यूपी के प्रथम उपराष्ट्रपति थे, जिनका कार्यकाल 1962 से 1967 तक रहा। उन्होंने उपराष्ट्रपति के बाद राष्ट्रपति का भी पद संभाला। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अद्भुत रहा, उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की। 1963 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2. गोपाल स्वरूप पाठक:

गोपाल स्वरूप पाठक का जन्म बरेली में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस रहे। उनका उपराष्ट्रपति पद पर कार्यकाल 1969 से 1974 तक था।

3. मोहम्मद हिदायतुल्लाह:

लखनऊ के रहने वाले मोहम्मद हिदायतुल्लाह भारत के छठे उपराष्ट्रपति थे। वे देश के 11वें चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 1979 से 1984 तक रहा।

4. हामिद अंसारी:

गाजीपुर, यूपी से संबंध रखने वाले हामिद अंसारी दो बार (2007 से 2017 तक) उपराष्ट्रपति रहे। वे भारतीय विदेश सेवा से जुड़े रहे और विभिन्न देशों में राजदूत के रूप में कार्य किया।

0 comments:

Post a Comment