पुरुषों को घोड़े जैसे ताकत देगी ये 3 चीजें, ढीलापन दूर

हेल्थ डेस्क। भागदौड़ भरी ज़िंदगी, तनाव, अनियमित खानपान और नींद की कमी का असर पुरुषों की ताकत और ऊर्जा पर साफ़ दिखता है। खासकर 30 की उम्र के बाद कई पुरुष थकावट, मानसिक कमजोरी और शारीरिक ढीलेपन की शिकायत करने लगते हैं। लेकिन आयुर्वेद और पोषण विज्ञान के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं, जो पुरुषों को फिर से “घोड़े जैसी ताकत” दे सकती हैं।

1. अश्वगंधा

अश्वगंधा को आयुर्वेद में पुरुषों के लिए टॉनिक कहा जाता है। इसका अर्थ ही होता है घोड़े जैसी ताकत देने वाला। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है, तनाव को कम करता है और शरीर में स्टैमिना बढ़ाता है। एक गिलास गुनगुने दूध में 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले लें।

2. सफेद मूसली 

सफेद मूसली पुरुषों की शक्ति बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी है, जो विशेष रूप से कमजोरी और ढीलेपन को दूर करने के लिए जानी जाती है। यह वीर्य की गुणवत्ता सुधारती है और थकावट को खत्म करती है। मूसली का चूर्ण दूध के साथ या कैप्सूल रूप में लिया जा सकता है। यह यौन दुर्बलता, कमजोरी और तनाव को दूर करता है।

3. काले तिल

काले तिल में जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व होते हैं, जो पुरुषों की हड्डियों, मांसपेशियों और हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाते हैं। यह एक प्राचीन “सुपरफूड” है। रोज़ सुबह 1 चम्मच भुने हुए काले तिल शहद के साथ खाएं या लड्डू बना कर खाएं। यह शरीर में गर्मी और ऊर्जा को बढ़ती है, इससे कमजोरी दूर होती है।

0 comments:

Post a Comment