बवासीर से राहत चाहिए? रोजाना खाएं ये 4 चीजें, दर्द होगा छूमंतर

हेल्थ डेस्क। बवासीर एक बेहद तकलीफदेह समस्या है, जो आजकल बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और कब्ज के कारण तेजी से बढ़ रही है। यह रोग मलाशय की नसों में सूजन और जलन के कारण होता है, जिससे बैठना, चलना और शौच जाना तक मुश्किल हो जाता है। दवाइयों के साथ-साथ सही खानपान अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं जिन्हें रोज़ाना खाने से बवासीर के दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं उन 4 चीजों के बारे में जो पाइल्स के मरीजों के लिए रामबाण का काम करती हैं और इससे बवासीर की समस्या कम हो जाती हैं।

1. अंजीर

अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल को नरम बनाने में मदद करता है। रोज रात 2-3 सूखे अंजीर को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खा लें। यह कब्ज को दूर करता है और मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे बवासीर में राहत मिलती है।

2. त्रिफला

त्रिफला आयुर्वेद का प्रसिद्ध औषधीय मिश्रण है, जो तीन फलों हरड़, बहेड़ा और आंवला  से बनता है। यह पाचन को दुरुस्त करता है और आँतों की सफाई में मदद करता है। रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से कब्ज नहीं होता और बवासीर की तकलीफ धीरे-धीरे कम होती है।

3. एलोवेरा

बता दें की एलोवेरा एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी औषधि है। इसके सेवन से शरीर में सूजन और जलन कम होती है। रोजाना सुबह खाली पेट 10-20 मि.ली. एलोवेरा जूस पीने से पाचन बेहतर होता है और बवासीर के दर्द में राहत मिलती है।

4. इसबगोल

इसबगोल फाइबर का प्रमुख स्रोत है, जो मल को मुलायम बनाकर आंतों की गति को सुचारु करता है। रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच इसबगोल गुनगुने दूध या पानी के साथ लेने से कब्ज दूर होता है और बवासीर में आराम मिलता है।

0 comments:

Post a Comment