यूपी में नौकरियों की बहार: 280+ पदों पर भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस वर्ष विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सरकारी नौकरियों के कई अवसर सामने आए हैं। चिकित्सा, शिक्षा और शोध क्षेत्र के लिए बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती मेले में स्नातक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन प्रमुख भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से।

1. SGPGIMS भर्ती 2025: 220 फैकल्टी पद

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) ने फैकल्टी पदों के लिए 220 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए B.Tech/B.E, DNB, M.Phil/Ph.D, M.Lib, MS/MD, M.Ch, DM जैसे विभिन्न शैक्षिक योग्यताएँ मांगी गई हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 अगस्त 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2025

आवेदन लिंक: sgpgims.org.in

2. AIIMS गोरखपुर भर्ती 2025: 54 सीनियर रेसिडेंट पद

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गोरखपुर में 54 सीनियर रेसिडेंट पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के पास MS/MD की डिग्री होनी आवश्यक है। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि: 19 अगस्त 2025

अधिक जानकारी के लिए: aiimsgorakhpur.edu.in

3. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फैकल्टी भर्ती 2025

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी 6 फैकल्टी पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस अवसर को हाथ से न जाने दें। इस भर्तियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से ही जानकारी और आवेदन करें।

वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि: 1 सितंबर 2025

अधिक जानकारी के लिए: allduniv.ac.in

0 comments:

Post a Comment