1. BrahMos (ब्रह्मोस) – भारत और रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट
निर्माता: BrahMos Aerospace
रेंज: 450–800 किमी (नई वर्जन > 1,000 किमी)
गति: सुपरसोनिक (~Mach 2.8 - 3.0)
माध्यम: ज़मीन, समुद्र, वायु और अब अंडर-वाटर से भी लॉन्च
ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है। यह दुश्मन को जवाब देने से पहले ही तबाह कर सकती है। भारत इस मिसाइल को लगातार अपग्रेड कर रहा है, जिससे इसकी रेंज और मारक क्षमता बढ़ रही है।
2 .TOMAHawk (टॉमहॉक) – अमेरिका
निर्माता: Raytheon
रेंज: लगभग 1,600 किमी
गति: सबसोनिक (~880 किमी/घंटा)
माध्यम: ज़मीन, पनडुब्बी, युद्धपोत से लॉन्च
टॉमहॉक अमेरिका की सबसे प्रसिद्ध लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है। यह दुश्मन के अंदर तक घुसकर अत्यंत सटीकता से हमला करने में सक्षम है। इराक, अफगानिस्तान और सीरिया में इसका सफलतापूर्वक इस्तेमाल हो चुका है।
3. Kalibr (कालीब्र) – रूस
निर्माता: Novator Design Bureau
रेंज: 1,500 – 2,500 किमी
गति: सबसोनिक (लेकिन टर्मिनल फेज में सुपरसोनिक)
माध्यम: पनडुब्बी, युद्धपोत, ज़मीन
रूस की यह मिसाइल सीरिया और यूक्रेन में उपयोग की जा चुकी है। कालीब्र मिसाइल लंबी दूरी तक बेहद सटीकता से मार करने के लिए जानी जाती है। इसकी टर्मिनल गति दुश्मन की रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम है।
4. Storm Shadow / SCALP – ब्रिटेन/फ्रांस
निर्माता: MBDA
रेंज: 560–1,000 किमी
गति: सबसोनिक
माध्यम: वायु-से-ज़मीन मिसाइल
यह क्रूज मिसाइल स्टेल्थ तकनीक से लैस है और दुश्मन की गहराई में छिपे रणनीतिक ठिकानों को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन की गई है। हाल के वर्षों में इसका इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में रूस के खिलाफ किया गया है।
5. AGM-158 JASSM – अमेरिका
निर्माता: Lockheed Martin
रेंज: JASSM – 370 किमी, JASSM-ER – 1,000+ किमी
गति: सबसोनिक
यह स्टेल्थ क्रूज मिसाइल भारी बंकरों और सामरिक ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है। इसे F-15, F-16, F-35 और B-52 जैसे विमानों से दागा जा सकता है। इसका उन्नत संस्करण JASSM-XR 1,900+ किमी तक मार करने में सक्षम होगा।
0 comments:
Post a Comment