ब्लड प्रेशर क्या है?
ब्लड प्रेशर रक्त की वह ताकत है जो हमारी धमनियों की दीवारों पर पड़ती है जब दिल खून पंप करता है। इसे दो नंबरों में मापा जाता है — सिस्टोलिक (ऊपरी नंबर) और डायस्टोलिक (निचला नंबर)।
उम्र के अनुसार ब्लड प्रेशर की सामान्य रेंज
1. बच्चों और किशोरों (6-18 वर्ष):
सामान्य ब्लड प्रेशर 90/60 से 120/80 mmHg के बीच माना जाता है। इस उम्र में तेजी से वृद्धि हो रही होती है, इसलिए ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
2. युवा और वयस्क (18-40 वर्ष):
सामान्य BP लगभग 120/80 mmHg होना चाहिए। यह उम्र में दिल और धमनियों की कार्यक्षमता अधिक होती है, इसलिए BP भी स्थिर रहता है।
3. मध्यम आयु वर्ग (40-60 वर्ष):
यह उम्र हृदय रोगों का खतरा बढ़ने वाली होती है। इस दौरान BP 120/80 से 130/85 mmHg तक होना ठीक माना जाता है।
4. वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से ऊपर):
इस उम्र में ब्लड प्रेशर 130/85 से 140/90 mmHg तक सामान्य माना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ धमनियां कठोर हो जाती हैं, जिससे BP थोड़ा बढ़ना सामान्य है।
क्यों जानना जरूरी है सही BP रेंज?
बता दें की उच्च या निम्न BP दिल की बीमारी, स्ट्रोक और अन्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। कम ब्लड प्रेशर से चक्कर आना, थकान और कमजोरी हो सकती है। सही BP को नियंत्रित करके हम जीवन की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं।
ब्लड प्रेशर को कैसे नियंत्रित करें?
नियमित व्यायाम करें। संतुलित आहार लें जिसमें नमक कम हो। तनाव को नियंत्रित करें। धूम्रपान और शराब से बचें। समय-समय पर ब्लड प्रेशर जांचें।
0 comments:
Post a Comment