यूपी में 'कर्मचारियों' को बड़ी खुशखबरी, छुट्टियों का कैलेंडर जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल राज्य के कर्मचारियों को 24 सार्वजनिक छुट्टियों और 31 वैकल्पिक अवकाशों का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि पाँच दिवसीय कार्यालय प्रणाली में काम करने वाले कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने का अवसर साल में 9 बार प्राप्त होगा।

इस कैलेंडर के अनुसार कर्मचारी अपनी छुट्टियों और वार्षिक योजनाओं को आसानी से तय कर सकेंगे। विशेष रूप से पांच दिवसीय कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लगातार तीन दिन की छुट्टियों का अवसर साल में नौ बार मिलने से छुट्टियों का मज़ा दोगुना हो जाएगा।

24 सार्वजनिक छुट्टियां। 

3 जनवरी: हजरत अली का जन्म दिवस, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस, 15 फरवरी: महाशिवरात्रि, 2 मार्च: होलिका दहन, 4 मार्च: होली, 21 मार्च: ईद उल फितर, 26 मार्च: राम नवमी, 31 मार्च: महावीर जयंती, 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस, 1 मई: बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई: बकरीद, 26 जून: मोहर्रम, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त: बारावफात, 28 अगस्त: रक्षा बंधन, 4 सितंबर: जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर: दशहरा, महानवमी/विजयदशमी, 8 नवंबर: दीपावली, 9 नवंबर: गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर: भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, 24 नवंबर: गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा, 25 दिसंबर: क्रिसमस-डे। 

31 वैकल्पिक छुट्टियां तिथि। 

1 जनवरी: नव वर्ष दिवस, 14 जनवरी: मकर संक्रांति, 23 जनवरी: बसंत पंचमी, 24 जनवरी: कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस, 1 फरवरी: संत रविदास जयंती, 4 फरवरी: शबे बारात, 5 मार्च: होली, 13 मार्च: जमात-उल-विदा/रमजान का अंतिम शुक्रवार, 19 मार्च: चेटी चंद, 22 मार्च: ईद-उल-फितर, 4 अप्रैल: ईस्टर सैटरडे, 5 अप्रैल: महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती, 6 अप्रैल: ईस्टर मंडे, 17 अप्रैल: चंद्रशेखर जयंती, 19 अप्रैल: परशुराम जयंती, 9 मई: लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती, 28 मई: बकरीद, 25 जून: मोहर्रम, 4 अगस्त: चेहल्लुम, 17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा, 28 सितंबर: अनंत चतुर्दशी, 11 अक्टूबर: महाराजा अग्रसेन जयंती, 19 अक्टूबर: दशहरा (महाष्टमी), 26 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती, 31 अक्टूबर: सरदार वल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव जयंती, 8 नवंबर: नरक चतुर्दशी, 19 नवंबर: छठ पूजा पर्व, 16 नवंबर: वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस, 16 दिसंबर: हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स, 23 दिसंबर: चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस, 24 दिसंबर: क्रिसमस। 

0 comments:

Post a Comment