केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: इनकम टैक्स के नए नियम 1 अप्रैल से लागू

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव के तहत केवल फॉर्म नहीं बल्कि पूरे टैक्स फाइलिंग सिस्टम को डिजिटल और ऑटोमेटेड बनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य टैक्स प्रक्रिया को पारदर्शी, आसान और सटीक बनाना है। वहीं, टैक्सपेयर्स को अब पहले से ज्यादा डिटेल में जानकारी देनी होगी।

1. नया सिस्टम, नया तरीका

1 अप्रैल से ITR फाइलिंग पूरी तरह बदल जाएगी। अब फॉर्म भरने का तरीका ज्यादा डिजिटल और ऑटोमेटेड होगा। सिस्टम खुद आपकी इनकम और टैक्स की जानकारी का मिलान करेगा। इसका मकसद गलती कम करना और टैक्स रिपोर्टिंग को आसान बनाना है।

2. नए ITR फॉर्म होंगे ज्यादा विस्तृत

नई व्यवस्था में ITR फॉर्म पहले की तुलना में अधिक विस्तृत होंगे। इसमें आपकी सैलरी, डिडक्शन, कैपिटल गेन (शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म) और अन्य आय का साफ-सुथरा विवरण भरना होगा। विशेषकर शेयर, प्रॉपर्टी या विदेशी निवेश करने वाले लोगों को ज्यादा जानकारी देनी होगी। आम सैलरी वालों के लिए प्री-फिल्ड फॉर्म सुविधा देगा।

3. Form 16 की जगह आएगा Form 130

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब Form 16 की जगह नया Form 130 आएगा। यह भी TDS सर्टिफिकेट होगा, लेकिन इसमें आपकी सैलरी का पूरा ब्रेकअप, टैक्स की गणना, डिडक्शन और TDS/TCS की पूरी जानकारी शामिल होगी। यह बदलाव सैलरी वालों के साथ पेंशनर्स पर भी लागू होगा।

4. Form 130 कैसे मिलेगा

Form 130 अब मैन्युअल रूप से नहीं मिलेगा। इसे केवल TRACES पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा। यह तभी उपलब्ध होगा जब कंपनी सही समय पर TDS रिटर्न फाइल करेगी। अगर कंपनी की तरफ से कोई गलती हुई, तो ITR भरने में देरी हो सकती है।

5. ITR फाइलिंग होगी अधिक ऑटोमेटेड

नई व्यवस्था में ITR पहले से ही आंशिक रूप से भरा हुआ मिलेगा। सिस्टम आपकी इनकम, टैक्स और डिडक्शन का मिलान करेगा। सही जानकारी देने वालों को फायदा मिलेगा, जबकि गलत जानकारी देने पर नोटिस तुरंत जारी किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment