प्रभावित किसानों को जल्द ही उनके खातों में सहायता राशि मिलने की संभावना है। इससे उन्हें अगली फसल की तैयारी में मदद मिलेगी और आर्थिक दबाव भी कम होगा। दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने रबी फसलों गेहूं, सरसों, चना आदि को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी।
24 घंटे में राहत वितरण का आदेश
प्रमुख सचिव (राजस्व) अपर्णा यू ने जानकारी दी कि सभी प्रभावित जिलों को धनराशि आवंटित कर दी गई है और निर्देश दिए गए हैं कि 24 घंटे के भीतर पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अलग-अलग श्रेणियों में राहत राशि का वितरण
सरकार द्वारा जारी की गई कुल राहत राशि को आपदा के प्रकार के आधार पर विभाजित किया गया है। इसमें ओलावृष्टि प्रभावित परिवारों के लिए सबसे बड़ी राशि आवंटित की गई है, जबकि आगजनी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए भी अलग से सहायता दी गई है।
विभाग ने जिलों को तुरंत फंड उपयोग के निर्देश
राजस्व विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी जिले में धनराशि कम पड़ती है तो तुरंत अतिरिक्त मांग भेजी जाए, ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए। सरकार का लक्ष्य है कि प्रभावित किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

0 comments:
Post a Comment