1.15 करोड़ से अधिक लोग हैं प्रभावित
राज्य में समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित योजनाओं के जरिए करीब 1.15 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को हर महीने पेंशन दी जाती है। इसमें बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांग शामिल हैं। मार्च महीने की पेंशन किसी कारणवश समय पर जारी नहीं हो पाई थी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जल्द खाते में पहुंचेगी राशि
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पेंशन जारी करने से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बजट आवंटन के अनुसार राशि निकालने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि भेज दी जाएगी।
डीबीटी के जरिए होगा भुगतान
सरकार पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजती है। यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है।
क्यों हुई पेंशन भुकतान में देरी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेंशन भुगतान में देरी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण हुई। हालांकि अब इन सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है और भुगतान की तैयारी पूरी हो चुकी है।
0 comments:
Post a Comment