केंद्र सरकार का बड़ा कदम: किसानों के लिए 3 बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए एक के बाद एक कई अहम फैसले लिए हैं, जिनका सीधा असर देश के लाखों किसानों की आय और उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। हाल ही में सरकार द्वारा घोषित तीन बड़े निर्णयों को किसानों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

इन सभी निर्णयों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी दी गई। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री और अधिकारी भी शामिल हुए। सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाना और कृषि क्षेत्र को अधिक मजबूत बनाना है।

1 .आलू किसानों के लिए बड़ा समर्थन मूल्य निर्णय

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के आलू किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने तय किया है कि आलू की खरीद ₹6,500.90 प्रति टन की दर से की जाएगी। इसके तहत करीब 20 लाख टन आलू खरीदा जाएगा, जिस पर लगभग ₹203 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इससे किसानों को कम दाम पर फसल बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

2 .चना खरीद सीमा में बढ़ोतरी

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के चना किसानों को भी बड़ी राहत दी गई है। पहले जहां 94,500 टन चना खरीदने की योजना थी, अब इसे बढ़ाकर 1.13 लाख टन कर दिया गया है। यानी ज्यादा मात्रा में खरीद होने से अधिक किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

3 .अरहर बिक्री में अतिरिक्त समय

वहीं कर्नाटक के अरहर किसानों के लिए भी राहत की खबर है। सरकार ने खरीद की समय सीमा बढ़ाकर 15 मई कर दी है, जिससे किसानों को अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा और उन्हें जल्दबाजी में नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment