बिहार में नौकरी का मौका: 23 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल

पटना। बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजधानी पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जू के बेहतर संचालन और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 23 पदों पर नियुक्ति की तैयारी की गई है। इससे न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि जू की व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

भर्ती से सुधरेगा संचालन

आपको बता दें की इस सन्दर्भ में जू प्रशासन का मानना है कि नए कर्मचारियों की नियुक्ति से कामकाज में तेजी आएगी और प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा। लंबे समय से अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

दैनिक कर्मचारियों को राहत

जू में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के लिए भी राहत की खबर है। उनके मानदेय में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह मांग काफी समय से लंबित थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और काम में भी सुधार देखने को मिलेगा।

10 करोड़ से होगा जू का विकास

वहीं, पटना जू को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इस राशि से कई विकास कार्य किए जाएंगे, जिनका मकसद जू को और आकर्षक बनाना और पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाना है।

0 comments:

Post a Comment