BPCL Recruitment 2026: 250 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन का सुनहरा मौका

नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने वर्ष 2026 के लिए बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास माना जा रहा है जो सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत BPCL विभिन्न एंट्री लेवल पदों पर नियुक्तियां करेगा। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: जूनियर एग्जीक्यूटिव, एसोसिएट एग्जीक्यूटिव, सेक्रेटरी, BPCL, इन पदों के माध्यम से कंपनी अपने विभिन्न विभागों में युवाओं को अवसर प्रदान कर रही है।

योग्यता और पात्रता

इस भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए: डिप्लोमा, B.Com, BBA, B.Sc, BMS, BHM, M.Sc, हिंदी में मास्टर डिग्री, इंटर CA / इंटर CMA के साथ ग्रेजुएशन आदि।

कुल पद और अवसर

इस भर्ती में कुल 250 रिक्तियां निकाली गई हैं। यह भर्ती विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करती है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

आवेदन कहां करें?

इच्छुक उम्मीदवार BPCL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bharatpetroleum.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

0 comments:

Post a Comment