8वें वेतन आयोग पर पेंशनभोगियों की 10 अहम मांगें
समान फिटमेंट फैक्टर: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक जैसा फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाए, जिसे करीब 3.83 रखने का प्रस्ताव है।
पुरानी पेंशन योजना की बहाली: नई पेंशन व्यवस्था को हटाकर फिर से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई है।
नागरिक पेंशनभोगियों के लिए OROP: रक्षा कर्मियों की तरह सिविल पेंशनधारकों को भी ‘एक रैंक, एक पेंशन’ का लाभ दिया जाए।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सरकारी स्वास्थ्य योजना को 150 नए शहरों तक बढ़ाया जाए और चिकित्सा भत्ता बढ़े।
70 साल से अतिरिक्त पेंशन: 70 वर्ष की आयु के बाद पेंशन में अतिरिक्त बढ़ोतरी (करीब 5%) शुरू की जाए।
न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी: अंतिम वेतन का करीब 67% पेंशन और 50% परिवार पेंशन तय करने की मांग।
कम्यूटेशन अवधि घटाई जाए: पेंशन कम्यूटेशन की रिकवरी अवधि 15 साल से घटाकर 11 साल की जाए।
ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाई जाए: अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा को 25 लाख से बढ़ाकर 75 लाख रुपये किया जाए।
महंगाई राहत का विलय: जब महंगाई राहत 25% तक पहुंचे, तो उसे मूल पेंशन में जोड़ दिया जाए।
लीव इनकैशमेंट बढ़े: अवकाश नकदीकरण की सीमा 300 दिनों से बढ़ाकर 600 दिन की जाए।

0 comments:
Post a Comment