यूपी में गाजियाबाद-सीतापुर रेल लाइन का विस्तार
बता दें की इनमें सबसे अहम परियोजना उत्तर प्रदेश की है, जहां गाजियाबाद से सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह रूट पहले से ही काफी व्यस्त है और मौजूदा क्षमता से ज्यादा दबाव झेल रहा है। नई लाइनों के जुड़ने से ट्रेनों की आवाजाही सुचारू होगी और जाम जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।
रूट लंबाई: 403 किमी
कुल ट्रैक लंबाई: 859 किमी
अनुमानित लागत: ₹14,926 करोड़
इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
यह रेल परियोजना उत्तर प्रदेश के कई अहम जिलों से होकर गुजरेगी, जिनमें गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर शामिल हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि इन क्षेत्रों के औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।
दूसरी बड़ी परियोजना भी अहम
इसके अलावा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश में भी एक बड़ी रेल परियोजना को मंजूरी दी गई है, जो हावड़ा-चेन्नई हाई डेंसिटी नेटवर्क का हिस्सा है। इससे देश के पूर्वी तट पर माल ढुलाई और कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment