आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 100 पदों पर भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती विभिन्न परियोजनाओं (Project-wise) के तहत की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। यह भर्ती महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।
योग्यता और पात्रता
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। किसी उच्च डिग्री की आवश्यकता नहीं है, जिससे अधिक संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। यह भर्ती विशेष रूप से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यानी उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन की तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मई 2026
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी (ICDS) की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर करना होगा।

0 comments:
Post a Comment