जानिए चूड़ियां पहनने के वैज्ञानिक फायदे

डेस्क: हिंदू धर्म में चूड़ियां पहनना सुहाग की निशानी माना जाता हैं। यहां सभी महिलाएं चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। धार्मिक रूप से तो चूड़ियों को पवित्र माना जाता हैं। लेकिन अगर साइंस की बात करें तो इसके बहुत से वैज्ञानिक फायदे भी होते हैं। आज इसी विषय में साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे चूड़ियां पहनने के वैज्ञानिक फायदे के बारे में की इससे महिलाओं को कौन कौन से फायदे होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
=> वैज्ञानिक तर्क के अनुसार कांच की चूड़ियों से होने वाली खनक वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करके उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इससे आस पास का महौल शांत रहता हैं। इतना ही नहीं चूड़ी पहनने से महिलाओं का मानसिक संतुलन बना रहता है। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं। 

=> साइंस के अनुसार चूड़ी कलाई की त्वचा से घर्षण करके हाथों में रक्त संचार को बढाती है। इससे हाथो का सुन्न हो जाना या हाथो में कम्पन होना आदि की बीमारी दूर हो जाती हैं। 

=> चूड़ियों को पहनने से महिलाओं के शरीर में हार्मोंस संतुलित रहते हैं। साथ ही साथ चूड़ी की वजह से पैदा होने वाली घर्षण से शरीर में ऊर्जा उत्पन  होती है। जिसकी वजह से महिलाओं को जल्दी थकान महसूस नहीं होती और महिलाएं खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं। 

=> वैज्ञानिक तर्क के अनुसार कलाई में चूड़ियां या गहने पहनने से महिलाओं को श्वास रोग, ह्रदय रोग की संभावना कम होती है। इसलिए सभी महिलाओं को चूड़ियां पहननी चाहिए। ये सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment