किशमिश खाने के 5 बेमिसाल फायदे, कई बीमारियां होगी दूर

आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग सुबह की डाइट में किशमिश खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके फायदे के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे किशमिश खाने के बेमिसाल फायदे के बारे में की इसके सेवन से कौन कौन से फायदे होते हैं। साथ ही साथ ये भी जानने कोशिश करेंगे की इससे कौन सी बीमारियां दूर होती हैं। तो आइये इसके बारे जानते हैं विस्तार से। 
1 . खून की कमी दूर होती हैं। 
दरअसल किशमिश में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जिसके कारण शरीर में खून की कमी दूर हो जाती हैं। रोजाना किशमिश खाने से एनिमिया की बीमारी नहीं होती। 

2 . हड्डियां मजबूत होती हैं।  
किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता हैं। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही साथ जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता हैं। 

3 .पाचन क्रिया मजबूत होती हैं। 
किशमिश खाने से हाजमा ठीक रहता है। क्यों की किशमिश में विटामिन सी की मात्रा पायी जाती हैं। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को हर रोज किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है। 

4 .स्टेमिना बढ़ाता हैं। 
किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर आसानी से पच जाती है। जिससे शरीर को तुरंत ही ताकत मिल जाती है और  स्टेमिना बढ़ता हैं। किशमिश में कोलेस्‍ट्रॉल नहीं होता है। इस वजह से ये दिल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता हैं।  

5 .हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती हैं। 
दरअसल किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत होता हैं। जिसके कारण इसके सेवन से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती हैं और शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। 

0 comments:

Post a Comment