गर्भावस्था में सामान्य से अधिक सूजन हो सकती है खतरनाक, महिलाएं रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब गर्भावस्था में चक्कर आना, उल्टी होना, पेट दर्द करना बहुत सी परेशानियां जन्म ले लेती हैं। ये परेशनियां महिलाओं के लिए कभी कभी खतरनाक भी साबित होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर में होने वाले सूजन के बारे में की गर्भावस्था में सामान्य से अधिक सूजन होना खतरनाक हो सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
गर्भावस्था में सूजन:
गर्भावस्था के दौरान सूजन होना आम बात है। लेकिन यदि सूजन अधिक है तो यह चिंता की बात हो सकती हैं। महिलाएं इस समस्या को नजरअंदाज ना करें और सामान्य से अधिक सूजन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके। 

कभी कभी ब्लड प्रेशर के कारण तो कभी शरीर में  खून की कमी या थायराइड के कारण भी शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। एक और कारण हो सकता है, हालांकि यह दुर्लभ है कि किडनी की समस्या के कारण सूजन आ जाए। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप अपनी डॉक्टर को बिना देर किए दिखाएं। ताकि इस परेशानी से बचा जा सकें। 

गर्भावस्था में सामान्य से ज्यादा सूजन होने का सीधा प्रभाव गर्भ में विकसित हो रहे भूर्ण पर पड़ता हैं। इससे शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए ताकि उनके गर्भ में शिशु का विकास सही तरीकों से हो सके। 

अगर किसी महिला को गर्भावस्था के समय सामान्य से अधिक सूजन होता हैं तो महिलाएं डॉक्टर की सलाह लें तथा रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। साथ ही साथ आयरन युक्त आहार लें। इससे धीरे धीरे ये समस्या कम हो जाएगी और शरीर भी सेहतमंद रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment