पीरियड्स में गड़बड़ी बन सकती है इस गंभीर रोग की वजह, महिलाएं रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं इनके पीरियड्स में गड़बड़ी होती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तो कुछ महिलाओं का पीरियड्स सही समय पर नहीं होता हैं। महिलाओं को इसपर ध्यान देनी चाहिए और इसे नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे गंभीर रोज के बारे में जो रोज पीरियड्स में गड़बड़ी से हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
नार्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसाइटी (एनएएमएस) के मेडिकल निदेशक स्टेफनीन फ्यूबियन का कहना हैं की मासिक धर्म में गड़बड़ी के कारण डायबिटीज होने का खतरा अधिक बना रहता है। हालांकि कुछ मामलों में यह शरीर के बीएमआई पर भी निर्भर करता है। 

स्टेफनीन फ्यूबियन का कहना हैं की अगर किसी महिला का मासिक धर्म सही समय पर नहीं होता हैं तथा मासिक धर्म के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तो उन महिलाओं में टाइप-2 मधुमेह होने  ज्यादा होता हैं। ये महिलाएं जल्दी डायबिटीज की बीमारी का शिकार हो जाती हैं। हलांकि स्टेफनीन फ्यूबियन का ये भी कहना हैं की ऐसा सभी महिलाओं को नहीं होता हैं। उनके बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) इसमें रोकथाम कर सकता है। लेकिन महिलाओं को सावधान रहनी चाहिए। 

आपको बता दे की टाइप-2 मधुमेह दुनिया भर में सबसे आम बीमारियों में एक हैं। 2015 में इससे वैश्विक रूप से 20 से 79 की आयु के 8.8 फीसदी लोग प्रभावित थे और 2040 तक इससे 10.4 फीसदी लोगों के प्रभावित होने की संभावना है। इस बीमारी को नजरअंदाज ना करें। इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। जिससे इंसान अस्वस्थ रहने लगता हैं। इस बिमारी से बचने के लिए लोगों को अपने जीवनशैली और अपने फिटनेस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।   

0 comments:

Post a Comment