सोने से पहले रोजाना पिएं ये जूस, बढ़ी तोंद हो जाएगी छू मंतर

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बढ़ी हुयी तोंद की बजह से परेशान रहते हैं। इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां भी जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे जूस के बारे में जिस जूस का सेवन अगर आप सोने से पहले करते हैं तो इससे बढ़ी हुई तोंद को काम कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
खीरा और नींबू का जूस:
तोंद कम करने के लिए खीरा और नींबू का जूस सबसे कारगर होते हैं। खीरे को खाने से शरीर में चर्बी नहीं बढ़ती। क्यों की खीरा में 96 फीसदी पानी और फाइबर पाया जाता है। जिसकी वजह से ये वजन कंट्रोल रहता है। वहीं नींबू पेट की चर्बी कम करने में सहायता करता है। ऐसे में रोजाना रात में सोने से पहले खीरे और नींबू का जूस पीना बढ़ती तोंद में राहत दिला सकता है।

जूस बनाने के तरीके:
सबसे पहले आप खीरे को छीलकर उसे जूसर में डालें। इसके बाद उसमें अदरक, पुदीना डालकर जूस निकाल लें। इस मिश्रण में चीनी, नींबू का रस, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला व सफेद नमक डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें। आप प्रतिदिन रात में सोने से पहले इस जूस का सेवन करें इससे आपका बढ़ी तोंद छूमंतर हो जाएगी। साथ ही साथ इस जूस के सेवन से आपके शरीर में एनर्जी आएगी और आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। इतना ही नहीं इस जूस के सेवन से आपके शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहेगी। आप चाहे तो इस जूस को फ्रिज में ठंडा करके भी पी सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment