छोटे बच्चों के हाथों में नेल पॉलिश लगाना है खतरनाक, रखें ध्यान

डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो अपने छोटे बच्चों को नेल पॉलिश लगाती हैं। लेकिन छोटे बच्चों को नेल पॉलिश लगाना खतरनाक होता हैं। ऐसे करने से बच्चों के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की छोटे बच्चों को नेल पॉलिश लगाना खतरनाक साबित होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
कॉस्मेटिक केमिस्ट्स के अनुसार छोटे बच्चों के हाथों में नेल पॉलिश लगाना खतरनाक साबित होता हैं। नेल पॉलिश में टाल्यूईन, फार्मेल्डीहाइड और डायब्यूटल फाइलेट जैसे केमिकल मौजूद होते हैं। जो नेल पॉलिश के टेक्सचर को मेनटेन रखने और उन्हें सूखने व नाखून पर बने रहने में मदद करते हैं। 

बच्चों को बार-बार मुंह में हाथ डालने की आदत होती है ऐसे में अगर ये केमिकल्स बच्चे के मुंह और पेट में चले जाएं तो उन्हें न्यूरो, गट और सांस के जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे बच्चों का स्वास्थ ख़राब हो सकता हैं। कभी कभी ये समस्या बड़ी बीमारी का भी रूप ले लेती हैं। 

आप अपने बच्चे को नेल पॉलिश न लगाएं। अगर लगानी भी हो तो आप बाजार में कई ब्रैंड्स की नॉन-टॉक्सिक और ऑर्गेनिक नेल पॉलिश भी मौजूद हैं जिन्हें खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया जाता है। इनमें ये हार्मफुल केमिकल्स और अडिक्टिव्स नहीं होते हैं इसलिए इन्हें बच्चों के लिए भी सेफ माना जाता है। 

0 comments:

Post a Comment